Canada-India News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.81 लाख रुपए की ठगी, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अंबाला/कनाडा। Canada-India News: कनाडा में नौकरी (Job in Canada) और वीजा (Canada Visa) दिलाने का झांसा देकर ट्रैवल एजैंट ने 1.81 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

मामला बल्लभगढ़ (Ballabhgarh) का है। कनाडा (Canada) में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ 1.81 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवक से वीजा (VISA) के नाम पर ठगी (Fraud) की गई। थाना सेंट्रल साइबर में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Canada News
Canada News

सोशल मीडिया में देखा था विज्ञापन

शिव एन्क्लेव पार्ट-1 इस्माइलपुर निवासी कल्याण कुमार गुप्ता ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोशल मीडिया पर कनाडा में नौकरी दिलाने के बारे में विज्ञापन देखा था। उस विज्ञापन में दिए गए नंबर से संपर्क किया, तो एंजेल एंडरसन नाम की महिला से चैट के माध्यम से बताया कि वह कनाडा में नौकरी दिलाने का काम करती हैं।

Canada-India News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.81 लाख रुपए की ठगी, FIR दर्ज

सहमति जाहिर करने पर आरोपी ने कहा कि वह टिकट कर देंगी, वीजा युवक को खुद करना होगा। वीजा लेने के लिए उन्होंने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 7 मार्च को 23600 रुपये डाल दिए। उसके बाद वीजा बनाने के लिए प्रोसेसिंग चार्ज, कंसल्टेंसी चार्ज, टैक्स चार्ज के नाम पर 1.81 रुपये की ठगी कर ली।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *