Sonakshi- Zaheer Wedding: एक- दूजे के हुए सोनाक्षी- जहीर, कपल ने की रजिस्टर्ड मैरिज; इंस्टाग्राम पर लिखा- आज ही के दिन 7 साल पहले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, मुंबई। Sonakshi- Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने आज शादी कर ली है। कपल की रजिस्टर्ड मैरिज (Registered Marriage) सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

एक्सक्लूसिव तस्वीरों में रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए हैं। सोनाक्षी ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनाक्षी ने लिखा- अब हम पति-पत्नी हैं

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया।

Sonakshi Zaheer Wedding
Sonakshi Zaheer Wedding

आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।’

Sonakshi sinha write on instagram post
Sonakshi sinha write on instagram post

सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में दोनों की सगाई और फिर रजिस्टर्ड मैरिज हुई है। शादी के बाद परिवार रिसेप्शन के लिए रवाना हो रहा है।

मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें करीब 1000 गेस्ट शामिल होंगे। बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

डीजे गणेश बोले- तकरीबन 1000 गेस्ट शामिल होंगे

शाम को होने वाली इस पार्टी में डीजे गणेश परफॉर्म करेंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिन्हा बैस्टियन रेस्टोरेंट में प्राइवेट पार्टी होस्ट करेंगी। इस पार्टी में तकरीबन 1000 गेस्ट इनवाइट किए गए हैं। पार्टी में डीजे गणेश सुबह 4 बजे तक बॉलीवुड मिक्स प्ले करेंगे।

Sonakshi- Zaheer Wedding
Sonakshi- Zaheer Wedding

जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग ने बताया है कि शादी का पहला कार्ड सलमान खान (Salman Khan) को गया है। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की पूरी स्टार कास्ट भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत कर सकती है।

पत्नी के साथ पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचे हैं।

Sonakshi with Family
Sonakshi-

वेडिंग फंक्शन में पहुंचे ये सितारे

आज सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का फंक्शन है, जो बास्टियन में होस्ट किया गया है।

sonakshi sinha and zaheer iqbal bachelor party
sonakshi sinha and zaheer iqbal bachelor party

इस सेलिब्रेशन में हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, अर्पिता खान, आयुष शर्मा समेत सेलिब्रिटीज पहुंच रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन ने पैपराजी को शादी की मिठाई भी गिफ्ट की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *