Punjab News: CBSE ने किए नए रूल लागू, एडमिशन लेने से पहले पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 545 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: यह खबर उन स्कूलों के लिए राहत वाली है जो किसी ट्रांसफर केस में भी किसी बच्चे को इसलिए एडमिशन नहीं दे पाते कि कहीं सैक्शन में 40 से एक छात्र बढ़ने से सी.बी.एस.ई. (CBSE) के नियम का उल्लंघन न हो जाए।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

अब ऐसे स्कूलों के लिए सैंट्रल बोर्ड ऑफ़ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है, जिसे स्कूल खुलने के बाद स्कूल लागू कर सकते हैं। नए नियम के मुताबिक अब कुछ विशेष परिस्थितियों में एक कक्षा में अधिकतम छात्रों की संख्या 40 से बढ़ाकर 45 कर दी गई है।

यह फैसला उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिन्हें अपने माता-पिता के बीच सत्र में ट्रान्सफर के कारण कक्षा में शामिल होना होता है या ‘आवश्यक रिपीट’ (ई.आर.) श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।

क्या हैं नए बदलाव

सी.बी.एस.ई. के पिछले नियमों के अनुसार, किसी भी कक्षा में एक सैक्शन में अधिकतम 40 विद्यार्थी ही हो सकते थे। अब, कुछ विशेष मामलों में स्कूलों को एक सैक्शन में 45 छात्रों तक रखने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, यह छूट स्वचालित नहीं है।

cbse-board
cbse-board

यह छूट केवल उन्हीं छात्रों पर लागू होगी जो अपने माता-पिता के ट्रान्सफर के कारण बीच सत्र में शामिल होते हैं या ‘आवश्यक रिपीट’ (ई.आर.) श्रेणी में आते हैं। यदि कोई स्कूल इस छूट का लाभ उठाना चाहता है तो उसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उचित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। सी.बी.एस.ई. इस छूट के दुरुपयोग को रोकने के लिए सतर्क है।

सामान्य परिस्थितियों के लिए नियम में कोई बदलाव नहीं

सी.बी.एस.ई. ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे इस छूट को नियम के रूप में न लें। स्कूलों को सामान्य परिस्थितियों में प्रति कक्षा 40 छात्रों की संख्या बनाए रखनी चाहिए। साथ ही शुरूआती कक्षाओं में छात्रों की संख्या को 40 तक ही सीमित रखा जाना चाहिए।

बुनियादी ढांचे के आधार पर अतिरिक्त सैक्शन

यदि किसी स्कूल में सी.बी.एस.ई. के नियमों के अनुसार पर्याप्त बुनियादी ढांचा और जमीन है तो वह ‘सरस’ पोर्टल पर अतिरिक्त सैक्शन के लिए आवेदन कर सकता है। सैक्शन बढ़ाने या घटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।

पिछले बदलावों पर एक नज़र

2018 के नियमों के अनुसार प्रति सेक्शन अधिकतम 40 विद्यार्थी होने चाहिए थे। 2019 में कुछ अनुरोधों पर स्कूलों को 45 छात्रों तक की अनुमति दी गई थी।

कोविड-19 महामारी के कारण, ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं के बीच बदलाव के कारण इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन 2023 में सी.बी.एस.ई. ने सभी स्कूलों को 2018 के संबद्धता नियमों का पालन करने और प्री-प्राइमरी से 12वीं तक सभी कक्षाओं में प्रति सैक्शन 40 छात्रों की संख्या सीमित करने का निर्देश दिया था।

इस बदलाव का महत्व

यह बदलाव उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें बीच सत्र में किसी दूसरे स्कूल में एडमिशन लेकर शामिल होना पड़ता है या जिन्हें कक्षा को दुहराना होता है।

यह उन स्कूलों को भी राहत देगा जिनके पास पर्याप्त बुनियादी ढांचा है और वे अधिक छात्रों को समायोजित कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह छूट केवल विशेष मामलों में ही उपलब्ध है और स्कूल इसका दुरुपयोग नहीं कर सकते।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *