Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद ने दिया इस्तीफा, AAP में हो सकते हैं शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 203 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar news: जालंधर में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व पार्षद संभवता आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। टिक्का ने कांग्रेस से जालंधर वेस्ट हलके में हो रहे उपचुनाव में टिकट अप्लाई किया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट न देकर सुरिंदर कौर को टिकट दे दिया।

Rajiv Onkar Tikka Congress Resign
Rajiv Onkar Tikka Congress Resign

मोहिंदर भगत के समधी हैं राजीव ओंकार

पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का ने कहा है कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है। इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि पूर्व पार्षद राजीव ओंकार टिक्का की बेटी AAP नेता व उम्मीदवार मोहिंदर भगत की छोटी बहू है।

Rajiv Onkar Tikka Congress Resign
Rajiv Onkar Tikka Congress Resign

इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि रिश्ते में समधी लगते राजीव ओंकार टिक्का आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे और अपने समधी मोहिंदर भगत की पूरी मदद करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *