Canada News: ट्रूडो सरकार का बड़ा ऐलान, स्टूडेंट वीजा और वर्क परमिट पर होंगे सख्त नियम

Daily Samvad
2 Min Read
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: पढ़ाई (Study In Canada) और नौकरी के लिए कनाडा (Canada) लंबे समय से भारतीयों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन अब भारत और दुनिया के अन्य देशों से छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है।

Canada News: ट्रूडो सरकार का बड़ा ऐलान, स्टूडेंट वीजा और वर्क परमिट पर होंगे सख्त नियम

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वीजा नीतियों में बदलाव के कारण भारत समेत दुनिया भर से छात्र पहले से ही कम संख्या में कनाडा आ रहे हैं। कनाडा जाने के चाहवान पंजाबियों के सपनों को बड़ा झटका लगा है। कनाडा की ट्रूडो सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को बड़ा झटका देते हुए छात्र वीजा की संख्या में कटौती की घोषणा की है।

जस्टिन ट्रूडो ने छात्रों की संख्या कम करने को कहा है। जस्टिन ट्रूडो ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम इस साल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 35 प्रतिशत कम परमिट जारी कर रहे हैं। अगले साल यह संख्या 10 फीसदी कम हो जाएगी। आप्रवासन हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक वरदान है।

Canada News
Canada News

ट्रूडो ने कहा कि सरकार कनाडा में अस्थायी निवासियों की संख्या को कम करने के प्रयास में विदेशी श्रमिकों पर नियम भी कड़े करेगी। जस्टिन ट्रूडो ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम कम वेतन वाले, अस्थायी विदेशी कर्मचारियों की संख्या कम कर रहे हैं और उनके घंटे कम कर रहे हैं।

हमने महामारी के बाद कार्यक्रम को समायोजित किया। लेकिन श्रम बाजार बदल रहा है। हमें कनाडाई श्रमिकों में निवेश करने वाले व्यवसायों की आवश्यकता है। बहरहाल, आम चुनाव को लेकर ट्रूडो का यह बयान अहम माना जा रहा है। ट्रूडो कनाडा में आव्रजन और नौकरियों के मुद्दे पर लगातार उलझे हुए हैं।

Canada News: ट्रूडो सरकार का बड़ा ऐलान, स्टूडेंट वीजा और वर्क परमिट पर होंगे सख्त नियम
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *