GST Bogus Bill Scam: 15 हजार करोड़ का GST फ्रॉड, फर्जीवाड़े में अरबपति महिला गिरफ्तार, पंजाब में भी पुलिस की छापेमारी

Daily Samvad
4 Min Read
GST Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 486 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नोएडा/जालंधर। GST Bogus Bill Scam: केंद्र और राज्य सरकार को GST Bogus Billing के जरिए 15 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले एक एक कर के गिरफ्तार हो रहे हैं। ताजा गिरफ्तारी एक अरबपति महिला की हुई है, जो मेटल, लोहा और स्क्रैप की कारोबारी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में कॉफी हाउस में नौकरी के लिए इंडियन और विदेशी युवाओं की लगी लंबी लाइन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कागजों पर तीन हजार से अधिक फर्जी कंपनी खोलकर सरकार को चपत लगाने वाले पर बड़ी कार्रवाई की है। 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के GST फ्रॉड मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

GST Bogus Bill Scam
GST Bogus Bill Scam

सैकड़ों फर्जी कंपनियों के बारे में इनपुट

जीएसटी फर्जीवाड़े गिरोह में शामिल महिला अरबपति को तमिलनाडु के कोयम्बटूर से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते दिनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सैकड़ों फर्जी कंपनियों के बारे में इनपुट मिला था।

जांच के दौरान पता चला कि तमिलनाडु के कोयम्बटूर के रेस कोर्स रोड पर स्थित वेंकट रथना अपार्टमेंट में रहने वाली महिला कारोबारी सुगन्यया प्रभु इस मामले में संलिप्त है। साथ ही अन्य लोगों की तरफ से भी इन कंपनियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

GST Bogus Bill Scam
GST Bogus Bill Scam

महिला से बरामद मोबाइल फोन बरामद

इसके बाद महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने कोयम्बटूर में डेरा डाला और महिला आरोपी को गिरफ्तार कर नोएडा ले आयी। महिला आरोपी ने पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी बताई। जो फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट ले रहे है। महिला के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

महिला गिरफ्तार, देखें LIVE

जानकारी के मुताबिक, जीएसटी फ्रॉड के मामले में अब तक चालीस से अधिक अरबपति कारोबारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है। पुलिस के अनुसार महिला ने कई ऐसी कंपनी और फर्म बनाई जिसका वजूद सिर्फ कागजों पर है। धरातल पर वह कंपनी थी ही नहीं।

GST-Scam-News
GST-Scam-News

अब तक 40 गिरफ्तार, सभी अरबपति

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महिला की ओर से बनाई गई कंपनी की बिलिंग की और इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम कर सरकार से करोड़ों रुपये ले लिए। इन आरोपियों की चल और अचल संपत्ति की पहचान कर पुलिस उसे कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

सभी आरोपी इन कंपनियों के नाम से पैसे जमा कर काले धन को सफेद किये जाने का काम किया जा रहा था। इसमें पंजाब समेत हरियाणा और दिल्ली का कारोबारी शामिल हैं। गिरोह में शामिल इनामी समेत अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। फरार आरोपियों की तलाश में नोएडा पुलिस की चार टीमें दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *