Jalandhar News: पूर्व पार्षद के बेटे का अपहरण, 50 हजार मांगी फिरौती, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 532 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जालंधर में नकोदर (Nakodar) से अकादी दल (Akali Dal) के पूर्व पार्षद के बेटे का अपहरण (Kidnaping) कर उसके फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। केस में पुलिस ने नकोदर कचहरी में तैनात पंजाब होम गार्ड (Punjab Home Gaurd) के जवान सहित तीन लोगों के खिलाफ के दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में कॉफी हाउस में नौकरी के लिए इंडियन और विदेशी युवाओं की लगी लंबी लाइन

आरोपी पाए गए जालंधर के रहने वाले रोहित गिल (होमगार्ड), साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जैकब्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 342, 506, 511 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में और छानबीन कर रही है।

Jalandhar News: पूर्व पार्षद के बेटे का अपहरण, 50 हजार मांगी फिरौती, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बाबा मुरादशाह रोड पर गया था

नकोदर के श्री गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले भगवान सिंह परूथी ने पुलिस को बताया कि वह नगर निगम नकोदर से अकाली दल के पूर्व पार्षद हैं।

परूथी सिविल अस्पताल नकोदर के सामने खालसा डेयरी नाम से दुकान चलाते हैं। बीते शनिवार को उनका बेटा नवजोत सिंह परूथी उर्फ मनी सुबह करीब 10:30 बजे बाबा मुरादशाह रोड पर किसी काम से जाने का बोलकर निकला था।

आरोपी ने कॉलोनी में बुलाया

सुबह करीब 11:10 बजे नवजोत उर्फ मणि के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल पर कोई अनजान व्यक्ति बोल रहा था। आरोपी ने परूथी से कहा- हमने आपके बेटे को नशा करते हुए पकड़ा है, आप आएं और हमसे मिलें। आरोपी ने 50 हजार रुपए की मांग की थी।

आरोपी ने मिलने के लिए नकोदर की तान सिटी-2 कॉलोनी में बुलाया था। पीड़ित डर गया था, इसलिए वह अपने बड़े बेटे जसप्रीत सिंह के साथ पैसे लेकर निकलने लगा था, इतने में आरोपियों का दोबारा कॉल आ गया। आरोपी ने दोबारा कहा कि आप वहीं रुकिए, मैं अपने दोस्तों को पैसे लेने के लिए भेजता हूं।

whatsapp call
whatsapp call

व्हाट्सएप कॉल किया

कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए, जो हमारी गाड़ी से करीब 50 मीटर की दूरी पर रुका, तभी उस व्यक्ति ने मेरे बेटे के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कॉल किया। जिसमें उसने कहा- मेरे दोस्त तुम्हारे पास पहुंच गये हैं। पीड़ित ने कहा- उक्त युवक पैसे गाड़ी में आकर ले जाए, मगर नहीं आए और जालंधर रोड की ओर फरार हो गए।

बेटे को आलोवाल गेट पर छोड़कर हुए फरार

जिसके बाद परूथी ने अपने बेटे नवजोत सिंह की तलाश शुरू की। शाम करीब 7 बजे वे मेरे लड़के को गांव आलोवाल के गेट पर छोड़ गए। मेरे लड़के ने घबराकर मुझे फोन करके सारी बात बताई। जिसके पास मैं गया और उसे घर ले आया और उसने मुझे बताया कि मुझे बाबा मुरादशाह रोड साउथ अड्डा नकोदर से तीन नजवान स्विफ्ट गाड़ी में गांव मुढ़ में स्थित पेट्रोल पंप पर ले गए थे।

परूथी ने बताया कि पार्षद होने के नाते उनकी नकोदर में अच्छी पकड़ है। परूथी के बेटे ने बताया कि उसे रोहित गिल ने अपने साथियों के साथ पकड़ा था। रोहित गिल पंजाब होम गार्ड का जवान है और कचहरी नकोदर में ड्यूटी करता था। रोहित के साथ उसका साथी गुरप्रीत गोपी और जैकब शामिल था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *