Punjab News: ओट सेंटरों में बदलाव की तैयारी कर रही है सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा ओट सेंटरों (OAT Centers) में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब राज्य के 529 ओटी सेंटर बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़ेंगे और हर मरीज की रजिस्ट्रेशन फिंगरप्रिंट के जरिए होगी।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

यह भी बताया जा रहा है कि इन सैंटरों के लिए 1024 बायोमेट्रिक मशीनों और 529 वेब कैमरे खरीदे जा रहे हैं। इसी तरह से हर ओट सेंटर पर नजर रखी जा सकेगी।

टेंडर आज से शुरू हो रहे हैं

सूत्रों के अनुसार इसके टेंडर 26 जून यानी कि आज से शुरू हो रहे हैं। इसके माध्यम से मरीज की आई.डी. तैयार होगी। इसके बाद मरीज देश के किसी भी राज्य के ओट सेंटर से दवा ले सकेंगे।

आपको बता दें कि पंजाब में 529 ओट सेंटर हैं और यहां 9 लाख से ज्यादा लोग रजिस्टर्ड हैं। अब सभी ओट सेंटर नए पोर्टल से जुड़ेंगे और हर पंजीकृत मरीज की आई.डी बनेगी।

नशा छोड़ने की डोज दी जाती

आई.डी. का लिंक यू.आई.डी. से जुड़ा होगा जो ओ.टी.पी. से खुलेगा। बता दें कि ओट सैंटरों में युवकों को नशा छोड़ने की डोज दी जाती है। कई युवक 14 दिन तक की डोज घर भी ले जाते हैं।

इसे महंगे रेटों पर बेचने और नशे के इंजेक्शन के तौर पर प्रयोग करने की शिकायतें आ रही थी। कई जिलों में फर्जी आधार कार्ड के जरिए दवाई लेने के मामले भी सामने आई हैं, जिसके बाद उक्त बदलाव करने की तैयारी की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *