Punjab News: CM भगवंत मान ने किया एक और वादा पूरा, जालंधर में नए आवास में किया गृह प्रवेश, अब यहीं से चलेगी सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने व्यापक जनहित में राज्य के लोगों, खासकर माझा (Majha) व दोआबा (Doaba) क्षेत्र के लोगों से किया अपना एक और वादा पूरा करते हुए अपना निवास स्थान बदल लिया है और जालंधर (Jalandhar) में डेरा डाल दिया है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य, विशेष रूप से माझा व दोआबा क्षेत्र के लोगों को उनके रोजमर्रा के काम करवाने के लिए सुविधा प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों से सीधे जुड़ना है क्योंकि वे लोगों की सुविधा के लिए सप्ताह के कुछ निश्चित दिनों में यहां मौजूद रहेंगे।

Bhagwant Mann News House in Jalandhar
Bhagwant Mann New House in Jalandhar

रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि राज्य के मुख्य मंत्री उनके लिए जालंधर में मौजूद रहेंगे। मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले लोगों से यह वादा किया था और यह उनके लिए बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि उन्होंने एक बार फिर अपना वादा पूरा कर दिखाया है।

CM Bhagwant mann-aniversary
CM Bhagwant mann-aniversary

उन्होंने कहा कि उनके सभी प्रयासों का एकमात्र उद्देश्य राज्य की प्रगति और यहां के लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वो दिन अब चले गए, जब सरकार चंडीगढ़ के दफ्तरों से चलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सरकार अब गांवों और कस्बों से चल रही है।

सरकार तुहाडे दुआर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘सरकार तुहाडे दुआर’ के बैनर तले अपनी प्रमुख योजना पहले ही शुरू कर दी है, जिसके तहत लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं घर-घर तक पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में जन कल्याण के लिए इस तरह की और भी जनहितैषी पहल की जाएंगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *