Gold Silver Price में भारी गिरावट,आज दाम देखकर हो जाएंगे खुश: निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद ,दिल्ली | Gold Silver Price : आज की सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतें अब 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई हैं। इसी प्रकार, चांदी की कीमतें भी काफी सस्ती हो गई हैं, जिससे निवेशकों को बड़ा राहत मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

Gold Price में गिरावट

Gold Silver Price में भारी गिरावट,आज दाम देखकर हो जाएंगे खुश: निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर
Gold Silver Price

एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना आज 130 रुपये की गिरावट के साथ 70,959 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है। सुबह से ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, 5 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 169 रुपये की गिरावट के साथ 71,251 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.09 फीसदी या 2.00 डॉलर की गिरावट के साथ 2,311.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,300.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

Silver Price में गिरावट

Gold Silver Price में भारी गिरावट,आज दाम देखकर हो जाएंगे खुश: निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर
Gold Silver Price

एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 340 रुपये की गिरावट के साथ 86,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 385 रुपये की गिरावट के साथ 88,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

चांदी के वैश्विक भाव में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.57 फीसदी या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 29.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 28.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Silver Price : बीते दिनों की स्थिति

Gold Silver Price में भारी गिरावट,आज दाम देखकर हो जाएंगे खुश: निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर
Gold Silver Price

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी गई थी, जब यह 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया था। हालांकि, अब इसमें गिरावट आई है। चांदी के भाव भी पहले कम हुए थे और अब फिर से गिरावट देखी जा रही है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

Gold Silver Price में भारी गिरावट से निवेशकों के लिए अवसर

सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट से निवेशकों को एक सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। यह समय है जब निवेशक कम कीमतों पर सोने और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं और भविष्य में इनके बढ़ते हुए भाव का लाभ उठा सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *