Canada News : कनाडा के लोगों के निशाने पर भारतीय छात्र,आवास संकट और इमिग्रेशन घोटालों के लिए ठहराए जा रहे जिम्मेदार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा । Canada News: पिछले कुछ सालों में कनाडा की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। बेरोजगारी और आवास संकट जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी के चलते कनाडा सरकार विचार कर रही है कि विदेशी छात्रों की संख्या को कम किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को घर मिल सके।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

Canada के लोगों के निशाने पर भारतीय छात्र

कनाडा में विदेशी छात्रों की बड़ी संख्या में भारतीय शामिल हैं, जो आवास संकट और आव्रजन घोटाले के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे हैं। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के स्थानीय लोग भारतीय छात्रों को दोषी मानते हुए उनके निर्वासन की मांग कर रहे हैं।

एक रेडिट उपयोगकर्ता ने कहा कि भारतीय छात्र कनाडा (Canada) में आवास संकट पैदा कर रहे हैं और इमिग्रेशन सिस्टम को धोखा दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें सामूहिक रूप से निर्वासित किया जाना चाहिए, क्योंकि इनमें से 99 प्रतिशत लोग कनाडा में काम करने के योग्य नहीं हैं।

आव्रजन घोटाले का मुद्दा

Canada News
Canada News

रेडिट पर एक और यूजर ने कहा कि आव्रजन प्रणाली घोटाले को उजागर करने के लिए भारतीय प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया जाना चाहिए। इससे पहले किसी को भी आवास और श्रम बाजार पर आव्रजन के प्रभावों के बारे में जानकारी नहीं थी। अब इन मुद्दों को सुलझाया जा सकता है। एक और यूजर ने कहा कि भारतीयों को छात्र कहना बंद करें। वे छात्र नहीं हैं, बल्कि ऐसे लोग हैं जिन्होंने सिस्टम को धोखा दिया है।

भारतीय छात्रों के खिलाफ विरोध

Canada News
Canada News

रेडिट पर मामले पर एक और यूजर ने लिखा, “हमें इनमें से किसी भी व्यक्ति को स्थायी निवास देने की आवश्यकता नहीं है। ना ही हमें उन्हें स्वास्थ्य सेवा या सब्सिडी देने की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें नागरिकता नहीं मिले। अगर ऐसे व्यक्ति शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद भी देश नहीं छोड़ते हैं और स्थायी निवास की मांग करते हैं, तो वे छात्र नहीं हैं, बल्कि सिस्टम को धोखा देने वाले लोग हैं। उन्हें पकड़कर निर्वासित किया जाना चाहिए। हमारे देश में इस तरह का व्यवहार करने वाले विदेशियों के लिए यही एकमात्र जवाब होना चाहिए।”

एक दूसरे यूजर ने कहा कि यह दूसरे समुदायों के साथ भी हो रहा है, लेकिन भारतीय समुदायों में तेजी से बढ़ रहा है। हमें इसे आज ही खत्म करने की जरूरत है। हाल ही में कनाडा(Canada) के प्रिंस एडवर्ड आइलैंड में भारतीय छात्रों ने आव्रजन नीति में बदलावों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके कारण उन्हें निर्वासित किया जा सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *