Canada-Punjab News: Study Visa पर कनाडा गए पंजाब के युवक ने की आत्महत्या!

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां पिछले एक हफ्ते से लापता अब्बूवाल गांव के युवक द्वारा Niagara Falls में कूदकर आत्महत्या कर ली गई। लापता युवक चरणदीप सिंह पुत्र जोरा सिंह 10 माह पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

मृतक युवक चरणदीप सिंह के चाचा सुखमिंदर सिंह ने बताया कि चरणदीप सिंह की आत्महत्या की जानकारी कनाडा पुलिस ने दी है, उन्होंने बताया कि चरणदीप सिंह ने अपना फोन नियाग्रा फॉल्स के किनारे रखा और पानी में कूद गया।

Young Man Die In Canada
Young Man Die In Canada

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उसके कूदने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कनाडाई पुलिस के मुताबिक, शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि नियाग्रा फॉल्स में कई शव मिल चुके हैं और चरणदीप सिंह की पहचान डी.एन.ए. के जरिए की गई है।

Study-in-Canada
Study-in-Canada

उसके आत्महत्या का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मृतक के परिवार ने चरणजीत का शव पंजाब लाने की अपील की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *