डेली संवाद,पानीपत | Canada News : हरियाणा के पानीपत जिले के परढाना गांव के एक युवक के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक को कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक एजेंट ने 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने लाखों रुपये गंवाने के बाद थाना इसराना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज
Canada में सपनों की नौकरी का दिया लालच
पीड़ित युवक मनजीत पानू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पिता जीरकपुर पंजाब स्थित एक सिक्योरिटी प्लेसमेंट कंपनी में काम करते हैं। उसी कंपनी के आस-पास रहने वाले दिनेश शर्मा नाम का एक शख्स विदेश भेजने का काम करता है।
शिकायत के अनुसार, दिनेश शर्मा ने मनजीत के पिता से संपर्क कर अपने को विदेश भेजने का एक्सपर्ट बताया। उसने मनजीत के कनाडा (Canada)में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इतना ही नहीं, उसने मनजीत को कनाडा (Canada)में तीन लाख रुपये मासिक वेतन का भी लालच दिया।
सपने बेचने के लिए जाल बुना

मनजीत की शिकायत के अनुसार, दिनेश शर्मा ने उनकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उनके सपनों को साकार करने का ऐसा जाल बुना कि वे उसकी बातों में आसानी से फंस गए। शिकायत में बताया गया है कि दिनेश शर्मा ने कनाडा( Canada)में मनजीत का ग्लोबल इमीग्रेशन कंसल्टेंसी (जीआईसी) बनवाने के नाम पर 24,98,810 रुपये ले लिए।
इतनी रकम लेने के बाद भी दिनेश शर्मा और उसका एक साथी मुकुल उन्हें बार-बार वीजा के लिए दफ्तर बुलाते रहे। परंतु, महीनों बीत जाने के बाद भी उनका वीजा कभी नहीं बना।
जब मनजीत ने परेशान होकर उनसे पैसे वापस मांगे तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने मनजीत को जल्द वीजा लगने का झूठा भरोसा दिलाते रहे। आखिरकार धोखाधड़ी का एहसास होने पर मनजीत ने थाना इसराना में मामला दर्ज करा दिया।
पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

पुलिस ने मनजीत की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी दिनेश शर्मा और उसका साथी मुकुल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।








