Jalandhar News: जालंधर के MBD ग्रुप से करोड़ की ठगी, केस दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में मल्होत्रा ​​बुक डिपो (Malhotra Book Depo Group) से करीब 2.26 करोड़ रुपए की ठगी की गई। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अंबाला निवासी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया है। 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

आरोपी चंडीगढ़ में एस-7 बुक शॉप नाम से बड़ी दुकान चलाता है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जल्द ही पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर उसने सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी जाएंगी।

पहले समय समय करता रहा आरोपी भुगतान

हेमंत कक्कड़ के खिलाफ दी गई शिकायत में मल्होत्रा ​​बुक डिपो के ब्रांच मैनेजर गुरचरण सिंह ने बताया कि बीते साल 15 जनवरी को उन्हें हेमंत कक्कड़ ने फोन किया और कहा कि उनका वीआईपी रोड जीरकपुर और चंडीगढ़ सिटी सेंटर पर एस-7 बुक डिपो है।

उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बिजनेस करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे किताबें लेनी शुरू कर दीं और समय-समय पर भुगतान भी करते रहे।

6 माह की जांच के बाद दर्ज हुआ केस

पिछले साल दिसंबर माह की 7 तारीख को उन्हें 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा था।

जिसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 महीने की जांच के बाद आरोपी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *