Jalandhar News: पंजाब के गैंगस्टर सोनू खत्री के साथी गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन, एक जिंदा रौद और दो बाइक बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की जालंधर देहात पुलिस (Jalandhar Rural Police) ने मध्य प्रदेश से हथियार लाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। देहात पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

पांचों आरोपी अमेरिका में बैठे गैंगस्टर सोनू खत्री (Gangster Sonu Khatri) और सोरव गुज्जर गिरोह के संपर्क में थे। उन्हें होशियारपुर और आदमपुर में अपने विरोधी गिरोह के गुर्गों की हत्या करनी थी। हालांकि पहले उक्त आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपियों से कुल पांच हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव दयाल उर्फ ​​बिल्ला निवासी होशियारपुर, जसविंदर सिंह उर्फ ​​काला निवासी आदमपुर, हलजीत सिंह उर्फ ​​गोरा, चंद्र शेखर उर्फ ​​पंडित निवासी होशियारपुर और गुरविंदर सिंह उर्फ ​​सुच्चा उर्फ ​​गिंडू निवासी कपूरथला के रूप में हुई है।

अमेरिका से दिया गया था वेपनों का ऑर्डर

मिली जानकारी के अनुसार हथियारों का ऑर्डर अमेरिका में बैठे सरगना द्वारा दिया गया था। आरोपी खुद ही मध्य प्रदेश से वेपन लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Gangster Sonu Khatri
Gangster Sonu Khatri

मिली जानकारी के अनुसार थाना फिल्लौर की पुलिस (Phillaur Police Station ) ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को फिल्लौर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में केस दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश के लिंक पर जांच जारी

बता दें कि पुलिस को मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों के लिंकएज पर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने सिर्फ वेपनों की डिलीवरी ली थी, उक्त हथियारों का पैसा भी विदेश से सीधा सप्लायर को भेजा गया था।

POLICE
POLICE

आरोपियों से पुलिस ने 4 पिस्टल, 8 जिंदा रौद, 8 मैगजीन, एक देसी पिस्टल, एक जिंदा रौद और दो बाइक बरामद किए हैं। सारा सामान आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल करना था। काला और गोरा पर पहले भी लूट का एक-एक मामला दर्ज हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *