Punjab News: पंजाब ने पीक पावर डिमांड को पूरा करने में बनाया नया रिकार्ड

Daily Samvad
3 Min Read
Power Cut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ने 19 जून, 2024 को दर्ज किए 15933 मेगावाट के पिछले रिकार्ड को पछाड़ते 29 जून को 16089 मेगावाट की अपनी अब तक की बिजली (Electricity) की सबसे ज्यादा माँग को सफलतापूर्वक पूरा करके एक ऐतिहासिक मील पत्थर स्थापित किया है।

Weather Update: मानसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ (Harbhajan Singh ETO) ने कहा कि यह शानदार प्राप्ति राज्य के मज़बूत बिजली बुनियादी ढांचे और कौशल प्रबंधन को दर्शाती है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा, ” पंजाब में जून 2024 की दूसरे अर्ध दौरान लगातार 15000 मेगावाट से 15800 मेगावाट तक की बिजली की उच्च शिखर की माँग पूरी की है, जो पिछले साल के इस समय के मुकाबले काफ़ी ज़्यादा है।

Harbhajan-Singh-ETO
Harbhajan-Singh-ETO

बिजली की माँग को पूरा किया

उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर 26 जून, 2024 को पंजाब ने 9 सितम्बर, 2023 को स्थापित किए गए 3427 लाख यूनिट के पिछले रिकार्ड को पार करते एक दिन में अपनी अब तक की सब से अधिक 3563 लाख यूनिट बिजली की माँग को पूरा किया।

बिजली मंत्री ने इस सफलता का श्रेय पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा उठाए जा चुके गए ठोस कदमों को दिया, जिसके नतीजे के तौर पर जून 2024 में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले बिजली की माँग में हुए 28% के वृद्धि को पूरा किया गया ( 26 जून 2023 तक के 5853 एम.यू.के मुकाबले 26 जून, 2024 तक 7464 एम.यू.)।

electricity
electricity

इसी तरह मई 2024 में पी.एस.पी.सी.एल ने 7231 एम.यू की स्पलाई की, जो कि मई 2023 में से गई 5270 एम. यू. स्पलायी से 37% अधिक है।

बिजली कट लगाए बिना यह शानदार प्राप्ति

मंत्री हरभजन सिंह ने ज़ोर देते हुए कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने घरेलू, व्यापारिक और औद्योगिक खपतकारों को बिजली कट लगाए बिना यह शानदार प्राप्ति की है, इसके साथ ही राज्य के कृषि खपतकारों को अधिक से अधिक ए.पी.की स्पलाई को सुनिश्चित बनाया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *