India vs South Africa: भारत बना विश्व कप चैंपियन, टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, जश्न का माहौल, कोहली-रोहित ने लिया संयास

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बारबाडोस। India vs South Africa: भारत विश्वकप विजेता (World Cup champion) बन गया है। भारत (India) ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy)के सूखे को खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जीत लिया।

क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में आंसू आ गए

पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज (West Indies) में पूरा हुआ तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाए बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में आंसू आ गए।

बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा लहराते रोहित शर्मा
बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा लहराते रोहित शर्मा

यह भी पढ़ें: Rain in Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल टूटा, 6 लोग गंभीर घायल, बचाव कार्य जारी, कई उड़ानें रोकी गई, मुश्किल में पैसेंजर

भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। जीत के नायक रहे विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीत के साथ ही टी20 क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था और आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।

T20 World Cup
T20 World Cup

पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई थी। हालांकि, इस फाइनल में टीम इंडिया ने कोई चूक नहीं की। हालांकि, फाइनल में भारत की बैटिंग और बॉलिंग, दोनों में एक वक्त ऐसा आया था जब लगा कि मैच भारत के हाथ से निकल जाएगा।

34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली (76) ने अक्षर पटेल (47) और शिवम दुबे के साथ गजब की बल्लेबाजी की। विराट ने अक्षर के साथ 72 रन और शिवम के साथ 57 रन की साझेदारी निभाई और टीम इंडिया को चैंपियन बनने में मदद की।

India vs South Africa
India vs South Africa

ऐसा ही गेंदबाजी के समय हुआ था, जब हेनरिक क्लासेन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच को दक्षिण अफ्रीका के पाले में डाल ही दिया था। तभी हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली

चार विकेट पर 123 रन बना लिए

दरअसल, 14 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 123 रन बना लिए थे। 15वें ओवर में कप्तान रोहित ने अक्षर पटेल को गेंद सौंपी। इस ओवर में क्लासेन ने चौके से शुरुआत की और कुल दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 24 रन बटोरे।

15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 147 रन बना लिए थे। हर फैंस इस वक्त कप्तान रोहित के अक्षर को गेंदबाजी देने को कोस रहा था। तब क्लासेन 22 गेंद में 49 रन और डेविड मिलर 14 रन बनाकर क्रीज पर थे। यही वो पल था जहां से मैच बदल गया।

18वें ओवर का रोमांच

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 30 गेंद में 30 रन की जरूरत थी। 15वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और चार रन देकर दबाव बनाया। इसका फायदा अगले ओवर में हार्दिक को मिला। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन की जरूरत थी।

T20 World Cup
T20 World Cup

17वें ओवर में हार्दिक ने पहली ही गेंद पर क्लासेन को पंत के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्लासेन 27 गेंद में 52 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। इस ओवर में हार्दिक ने सिर्फ चार रन खर्च किए और क्लासेन का विकेट लिया। क्लासेन के आउट होने पर मिलर और यानसेन क्रीज पर थे।

मिलर और केशव महाराज क्रीज पर थे

आखिरी 18 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 22 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर यानसेन को पवेलियन भेजा। इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ दो रन दिए। आखिरी 12 गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को 20 रन चाहिए थे। मिलर और केशव महाराज क्रीज पर थे।

19वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए। ऐसा कहा जाता है कि चेज में कोई भी बल्लेबाज 19वें ओवर में अटैक करता है। हालांकि, अर्शदीप ने चुनौती स्वीकार की और सिर्फ चार रन खर्च किए।

T20 World Cup news
T20 World Cup news

आखिरी ओवर का रोमांच

अब सारा दारोमदार हार्दिक पांड्या पर था। आखिरी ओवर में उन्हें 16 रन बचाने थे। हार्दिक ने फैंस को निराश नहीं किया और पहली ही गेंद पर मिलर को सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। मिलर 21 रन बना सके। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया।

इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की। मैच जीतते ही हार्दिक घुटने के बल बैठ गए और रोने लगे। कुछ महीने पहले तक हार्दिक को काफी आलोचना मिल रही थी और मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने पर उन्हें आलोचना मिल रही थी।

भारतीय टीम ने इस मैच को सात रन से जीता

वहीं, इस मैच को जिताकर वह नेशनल हीरो बन गए। कप्तान रोहित ने खुद आकर हार्दिक को चूमा और उनका आभार जताया। आखिरी 30 गेंद में दक्षिण अफ्रीका की टीम 30 रन नहीं बना सकी और चोक कर गई। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन था और भारतीय टीम ने इस मैच को सात रन से जीता।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *