Weather Update: पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट, पर्यटकों के लिए जारी हुई गाईडलाइन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून। Weather Update Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून (Uttarakhand Monsoon) की दस्तक के बाद से बादलों का डेरा है और पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। देहरादून (Dehradun) समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह धूप खिलने के बाद मौसम ने करवट बदली और शाम को झमाझम वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें: Rain in Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल टूटा, 6 लोग गंभीर घायल, बचाव कार्य जारी, कई उड़ानें रोकी गई, मुश्किल में पैसेंजर

मौसम विज्ञान (India Meteorological Department) के अनुसार, आज से अगले चार दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। जबकि कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

Uttarakhand-Land-Slide
Uttarakhand-Land-Slide

इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है। वहीं, नदी-नालों के किनारों में भी बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

weather update
weather update

पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी

बीते गुरुवार को उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बाद से ही पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी है। खासकर कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। देहरादून में भी हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हो रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को भी सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छाए। इसके बाद समूचे दून और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई।

chardham
chardham

चारधाम क्षेत्र में भी भारी वर्षा

करीब 45 मिनट हुई तेज वर्षा से तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। हालांकि, सड़कों पर कई जगह जल भराव की स्थिति भी बनी। उधर, चारधाम क्षेत्र में भी भारी वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेशभर में वर्षा की संभावना है। आगामी तीन जुलाई तक सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *