Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राकेश यादव को भेंट की श्रद्धांजलि

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कैबिनेट मंत्री पंजाब स. हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) के ससुर और IPS अधिकारी ज्योति यादव के पिता श्री राकेश यादव को आज यहां सैक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में भावभिन्नी श्रद्धांजलि दी गई। श्री राकेश यादव का 17 जून 2024 को गुरूग्राम में लंबी बीमारी उपरांत देहांत हो गया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

अंतिम अरदास मौके आई हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि श्री राकेश यादव जहां समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, उन्होंने अपने बच्चों को भी मानक शिक्षा देकर देश की सेवा करने के योग्य बनाया।

माँ-बाप की सेवा करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि माता -पिता का जि़ंदगी में अहम स्थान और योगदान होता है, हमें सभी को अपने माँ-बाप की सेवा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता की कमी जि़ंदगी में कभी भी पूरी नहीं होती, उन्होंने कहा कि हमें परमात्मा का यह ईश्वरीय आदेश मानना पड़ेगा।

Late Rakesh Yadav's Prayer attended by CM Bhagwant Singh Mann
Late Rakesh Yadav’s Prayer attended by CM Bhagwant Singh Mann

उन्होंने कहा कि गुरू ग्रंथ साहिब जी में दर्ज गुरू साहिबानों की पवित्र वाणी हमें किरत करो, नाम जपो, वंड छको का उपदेश देती है। इसके साथ ही दुख के समय पर भी वाहि गुरू का शुक्राना करने और ओट आसरा लेने की बात कही ।

परमात्मा की रजा का शुक्राना किया

उन्होंने सिक्ख धर्म में गुरू साहिबान के त्याग की उदाहरण देते हुए कहा कि गुरू गोबिन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों का बलिदान अद्वितीय मिसाल कहीं भी नहीं मिलती परन्तु उन्होंने भी इस पर अकाल पुरुष का ओट आसरा लेते परमात्मा की रजा का शुक्राना किया था। इसलिए हमें भी अपने गुरू साहिबान से शिक्षा लेती इस हुक्म को मान कर उसकी रजा में रहना पड़ेगा।

Late Rakesh Yadav's Prayer attended by CM Bhagwant Singh Mann
Late Rakesh Yadav’s Prayer attended by CM Bhagwant Singh Mann

उन्होंने पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल की ओर से भी परिवार के साथ दुख सांझा किया।
इस मौके हजूरी रागी भाई जगतार सिंह के जत्थे द्वारा वैरागमयी कीर्तन पूरी संगत को श्रवण करवाया गया।

अंतिम अरदास में शामिल हुए ये सब

आज अंतिम अरदास मौके उपस्थित संगत में स्पीकर पंजाब विधान सभा स. कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म संकर जिम्पा, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह मीत हेयर मैंबर पार्लियामेंट, कार्यकारी प्रधान विधायक बुद्ध राम, जगरूप सिंह गिल, कुलवंत सिंह पंडोरी, कुलजीत सिंह रंधावा।

Late Rakesh Yadav's Prayer attended by CM Bhagwant Singh Mann
Late Rakesh Yadav’s Prayer attended by CM Bhagwant Singh Mann

इनके इलावा दलबीर सिंह ढोंग, जसवीर सिंह राज गिल, अमित रत्न कोटफत्ता, गुरप्रीत गोगी, डाक्टर रवजोत सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, डाक्टर नछत्र पाल, अनुराग वर्मा मुख्य सचिव पंजाब सरकार, डायरैक्टर जनरल पंजाब पुलिस गौरव यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार आई.ए.एस।

इनके इलावा ए.डी.जी. एस.एस श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह भुल्लर आई.पी.एस, मलविंदर सिंह जग्गी सचिव सूचना और लोक संपर्क विभाग पंजाब, कुमार राहुल आई.ए.एस., जसपाल सिंह संधू वाइस चांसलर गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, नरिन्दर सिंह शेरगिल चेयरमैन मिलकफैड, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर प्रीति यादव, डिप्टी कमिश्नर साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर श्रीमती आशिका जैन, एस.एस.पी साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर डाक्टर सन्दीप गर्ग।

हिमांशु जैन आई.ए.एस., चेयरमैन यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड परमिन्दर गोलडी, डायरैक्टर भाषा विभाग पंजाब जसवंत जफर, अमरजीत सिंह संदोआ पूर्व विधायक, करन गिलहोतरा चेयरमैन पी.एच.बी.एंड कामर्स पंजाब, एडवोकेट अनमोल रत्न सिद्धू सहित बड़ी संख्या में समाज के अलग अलग वर्गों के लोग उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *