Punjab News: बठिंडा में जल्द लगेंगे तीन और सौर ऊर्जा पावर प्लांट- अमन अरोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सौर ऊर्जा अपनाकर कृषि क्षेत्र को कार्बन मुक्त बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से बठिंडा जिले में 12 मैगावाट (प्रत्येक संयंत्र 4 मैगावाट) क्षमता के तीन और सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन मंत्री श्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) ने हाल ही में कृषि बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बठिंडा के गांव तरखाणवाला में 4 मैगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किया है।

CM-Bhagwant-Mann-Meeting
CM-Bhagwant-Mann-Meeting

6.65 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी

इस परियोजना से उत्पादित बिजली गांव सेखू स्थित पी.एस.पी.सी.एल को भेजी के ग्रिड/सब स्टेशन को आपूर्ति की जाती है। इस परियोजना से सालाना लगभग 6.65 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी।

solar-energy
solar-energy

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 50 करोड़ की लागत वाली 12 मैगावाट क्षमता की ये अन्य तीन सौर ऊर्जा परियोजनाएं जून 2025 तक चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि इन परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए बठिंडा जिले के गांव भागी वांदर, शेरगढ़ और कोठे मालुआणा में पी.एस.पी.सी.एल के 66 के.वी सब-स्टेशनों के पास पंचायत भूमि पट्टे पर ली गई है।

कम कीमत पर बिजली की मांग को पूरा करने में मदद

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं कृषि के लिए सौर ऊर्जा के संकल्प को प्रतिबिंबित और पी.एस.पी.सी.एल को बहुत कम कीमत पर बिजली की मांग को पूरा करने में मदद करने के अलावा प्रदेश के लोगों को बहुत सारे लाभ प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से दीर्घकालिक पी.पी.ए. के अंतर्गत पी.एस.पी.सी.एल. को 2.748 रुपए प्रति किलोवाट घंटा की दर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *