Punjab News: पंजाब में ​​​​​​​किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को मिली नौकरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) ने काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान शहीद होने वाले किसानों के परिवारों की सहायता करते हुए आज राज्य के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 30 शहीद किसानों के वारिसों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इनमें से 25 लोगों को कृषि और किसान कल्याण विभाग में क्लर्क और पांच को सेवादार के रूप में नियुक्ति पत्र मिले हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग में दो वेटरनरी इंस्पेक्टर और चार क्लर्क, जिनमें से तीन को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली है, के अतिरिक्त डेयरी विकास विभाग में दो स्टेनोग्राफरों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को दी बधाई

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए पंजाब के विकास और राज्य के लोगों को पारदर्शी और सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अब तक राज्य के युवाओं को अब तक विभिन्न विभागों में 44,974 सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर और पारदर्शी तरीके से की गई है।

Punjab News: पंजाब में ​​​​​​​किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को मिली नौकरी

इस मौके पर कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरनजीत सिंह बेदी, डेयरी विकास विभाग के निदेशक कुलदीप सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Punjab News: पंजाब में ​​​​​​​किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को मिली नौकरी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *