Emergency Movie Controversy: ‘इमरजेंसी’ फिल्म सिख समुदाय और पंजाब को बदनाम करने की गहरी साजिश- शिरोमणी अकाली दल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Emergency Movie Controversy: शिरोमणी अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने आज आरोप लगाया है कि ‘इमरजेंसी’ (Emergency) फिल्म सिख समुदाय और पंजाब को बदनाम करने की गहरी साजिश है और साथ ही पार्टी ने जोर देकर कहा कि यदि निर्माता उस दौर की असली स्थिति दिखाने के प्रति गंभीर है तो पार्टी के 19 महीने कें संघर्ष को फिल्म में शामिल किया जाना चाहिए।

ह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि फिल्म कें ‘ट्रेलर’ में निर्माताओं ने संत जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी के रूप में पेश किया है, जबकि ऐतिहासिक तत्थों के अनुसार जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी, तब वह 1975 के दौरान टकसाल के सेवादार थे।

Shiromani Akali Dal
Shiromani Akali Dal

ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना एक गंभीर मुद्दा

सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना एक गंभीर मुद्दा है और ऐसा लगता है कि यह पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय को बदनाम करने की गहरी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि शिरोमणी अकाली दल ने 19 महीने तक ‘आपातकाल’ के खिलाफ आंदोलन किया और इस विरोध प्रदर्शन के तहत रोजाना एक जत्था गिरफ्तारियां देता रहा।

एक भी बूंद का खून-खराब नहीं हुआ

उन्होंने कहा कि एक भी बूंद का खून-खराबा नही हुआ, लेकिन यह दिखाने की कोशिश की गई कि इमरजेंसी के दौरान बड़े पैमाने पर खून-खराबा हुआ, जोकि पूरी तरह से गलत और असत्य है। सरदार ग्रेवाल ने कहा कि अगर फिल्म निर्माता वास्तव में ‘इमरजेंसी के दौरान जो कुछ हुआ उसे दिखाने के लिए गंभीर है तो अकाली दल द्वारा 19 महीने तक चलाए गए आंदोलन और उन सभी लोगों के वास्तविक तथ्रूों को शामिल हरना चाहिए जिन्हे आपातकाल का विरोध करने पर इंदिरा गांधी ने जेल में डाल दिया।

Emergency Movie Controversy
Emergency Movie Controversy

अकाली दल फिल्म द्वारा गढ़ी जा रही झूठी कहानी का विरोध करेगा ताकि आने वाली पीढ़ियां गुमराह न हों। सरदार ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल सेंसर बोर्ड से अनुरोध करेगा कि गलत ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित किसी भी फिल्म को मंजूरी न दे। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि लोगों के सामने वास्तविक तथ्य पेश किए जाने और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भी ऐसा ही करना चाहिए।

Kangana Ranaut Controversy
Emergency Movie Controversy
Emergency Movie Controversy: ‘इमरजेंसी’ फिल्म सिख समुदाय और पंजाब को बदनाम करने की गहरी साजिश- शिरोमणी अकाली दल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *