Punjab Vigilance: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान शुक्रवार को राजस्व हलका गाँव जस्सियां, ज़िला लुधियाना में तैनात पटवारी अनिल नरूला को 25000 रिश्वत की माँग करने और लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को मेजर सिंह निवासी न्यू अमर नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त मुलजिम ने उसकी पैतृक ज़मीन के इंतकाल का 25 सालों का राजस्व रिकार्ड देने के बदले 25,000 रुपए की माँग की थी।

इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद आर्थिक अपराध शाखा ( ईओडबल्यू) लुधियाना यूनिट की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

Punjab News
Punjab News

प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना ई. ओ. डब्ल्यू. लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिम को कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे कार्यवाही जारी है।

Punjab Vigilance: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *