Balaji Laddu Prasad Controversy: लैब रिपोर्ट आने के बाद CM नायडू का बड़ा बयान, बोले- ‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Balaji Laddu Prasad Controversy: विश्व प्रसिद्ध आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Tirupati Temple) का मैनेजमेंट करने वाली कमेटी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने कहा है कि प्रसाद अब पूरी तरह से पवित्र है। हम भक्तों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए प्रसाद की पवित्रता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

TTD के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने शुक्रवार, 20 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने दावा किया कि लड्डू जिस घी से बनाए जा रहे थे, उसके सैंपल्स के 4 लैब रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि हुई है। राव ने कहा कि मंदिर प्रबंधन के पास अपना लैब नहीं था। घी सप्लायर्स ने इसका फायदा उठाया।

Tirupati Balaji Laddu Prasad Controversy
Tirupati Balaji Laddu Prasad Controversy

दूसरी तरफ, पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने भी आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीएम चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) ने जुलाई की लैब रिपोर्ट दिखाई है। तब वे सीएम बन चुके थे। अब तक चुप क्यों रहे। रेड्डी ने कहा कि नायडू राजनीतिक फायदे के लिए भगवान का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा

जगन रेड्डी ने कहा कि नायडू ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। वे प्रधानमंत्री मोदी और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ को लेटर लिखकर नायडू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

इसी जन्म में मिलेगी सजा

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ऐसा होगा ये कोई सोच भी नहीं सकता, वैंकटेश्वर भगवान हिंदुओं के लिए कलयुग के देवता हैं, एक भरोसा हैं एक विश्वास हैं। अगर भगवान के खिलाफ दुर्भावनापूर्वक काम किया गया है तो लोग कहते हैं कि अगले जन्म में नहीं बल्कि इसी जन्म में उसकी सजा मिलती है।

N. Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh
N. Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh

प्रसाद के साथ जो अपवित्रता की गई है, TTD की जांच में और लैब रिपोर्ट के जरिए ये बातें अब सामने आ रही हैं। ये दिखाता है कि वो अहंकार में इतने चूर हो गए थे कि उन्हें लगा कि उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता और उन्होंने आम जनता की भावनाओं की भी कद्र नहीं की।

बता दें कि टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने गुरुवार को कथित प्रयोगशाला रिपोर्ट दिखाई, जिसमें दिए गए घी के नमूने में “बीफ चर्बी” की मौजूदगी की पुष्टि की गई थी। कथित प्रयोगशाला रिपोर्ट में नमूनों में “लार्ड” (सूअर की चर्बी से संबंधित) और मछली के तेल की मौजूदगी का भी दावा किया गया है। सैंपल लेने की तारीख नौ जुलाई 2024 थी और प्रयोगशाला रिपोर्ट 16 जुलाई की थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *