New Excise Policy: शराब पीने के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, सस्ती हुई शराब!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। New Excise Policy: शराब पीने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) सरकार नई शराब नीति (New Excise Policy) लेकर आई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसके तहत 1 अक्टूबर से शराब की दुकान का निजीकरण करने का फैसला लिया गया है। वहीं इसके साथ ही चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने शराब की बिक्री और वितरण नीति में बड़ा बदलाव किया है।

नई शराब नीति को मंजूरी

इस नीति में शराब प्रेमियों को कई राहतें दी गई हैं। शराब की दुकानों के खुलने का समय 3 घंटे बढ़ाया जाएगा और सस्ती शराब 99 रुपये या उससे कम पर मिलेगी। आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने नई शराब नीति को मंजूरी दे दी है।

दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा

अब आंध्र प्रदेश में नई शराब नीति के तहत दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। इसमें 10 प्रतिशत दुकानें ताड़ी निकालने वालों के लिए आरक्षित रहेंगी। साथ ही राजनीतिक आरक्षण के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

शराब की दुकानें खोलने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के तहत लाइसेंस दिए जाएंगे, जिनकी कीमत 50 से 85 लाख रुपये के बीच होगी। इस नई शराब नीति में राज्य के 12 प्रमुख शहरों में प्रीमियम स्टोर खोलने की बात कही गई है, जहां से उच्च आय वाले ग्राहक शराब खरीद सकेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *