Government Jobs: 10वीं पास वालों के पास सुनहरा मौका, सीआरपीएफ में निकली बंपर नौकरियां

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों लिए बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि 10वीं पास उम्मीदवारों के पास सीआरपीएफ (CRPF) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। यहां बंपर पदों पर भर्तियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू हो चुका है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2024 है। इस तिथि से पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही उसकी उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिस देख सकते हैं।

Government Job
Government Job

इन पदों पर चयन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को पीईटी टेस्ट, पीएसटी टेस्ट भी देना होगा। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

100 रुपये का शुल्क देना होगा

सीआरपीएफ कांस्टेबल पदों के लिए फॉर्म भरने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए है। जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *