PM Modi Live: अमेरिका में PM मोदी का भव्य स्वागत, सैकड़ों भारतीय उमड़े

Daily Samvad
2 Min Read
PM Narendra Modi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, न्यूयॉर्क। PM Modi Live: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ बैठक और QUAD समिट (Quad Summit) में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज न्यूयार्क पहुंचे। PM मोदी न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित नासाउ कोलिजीयम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। उनका स्वागत करने के लिए 42 अलग-अलग राज्यों से 15,000 भारतीय प्रवासी एकत्रित होंगे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पीएम मोदी न्यूयॉर्क में स्थानीय समयानुसार दोपहर के आसपास “मोदी और अमेरिका” कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, कार्यक्रम आयोजन समिति के एक सदस्य जगदीश सेव्हानी ने कहा, ‘यह न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ कोलिजीयम में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। ऐसा लग रहा है कि हम यहां दिवाली मना रहे हैं। 42 अलग-अलग राज्यों से 15,000 भारतीय प्रवासी यहां न्यूयॉर्क आए हैं।’

PM Modi Live
PM Modi Live

500 से अधिक कलाकारों का प्रदर्शन

जगदीश ने कहा कि 500 से अधिक कलाकार प्रदर्शन करने जा रहे हैं और हम सभी पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार है कि 75 साल में कोई भारतीय प्रधानमंत्री लॉन्ग आइलैंड आ रहा है। नासाउ काउंटी के मेयर इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने कहा कि वे न केवल भारत में बल्कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता का स्वागत करने जा रहे हैं।’

सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं कलाकार

पीएम मोदी के पहुंचने से पहले न्यूयॉर्क लॉन्ग आइलैंड में नासाऊ कोलिजीयम के अंदर भारतीय समुदाय के कलाकार नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के मोदी एंड यूएस कार्यक्रम से पहले किया गया, जहां वे कुछ ही देर बाद भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *