Sultanpur Loot Case: डकैती कांड में बड़ी सफलता, STF ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Sultanpur Loot Case: उत्तर प्रदेश (UP) के सुल्तानपुर में दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती के मामले में यूपी एसटीएफ ने एक और अपराधी अनुज प्रताप सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उस पर 1 लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले 5 सितंबर को पुलिस (Police) ने एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को भी मार गिराया था। इतना ही नहीं 20 सितंबर को मुठभेड़ के बाद अजय यादव उर्फ ​​डीएम को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पैर में गोली लगी थी।

अनुज प्रताप सिंह फरार चल रहा था

भरत ज्वेलर्स पर हुई 1 करोड़ 40 लाख रुपये की डकैती के मामले में अनुज प्रताप सिंह फरार चल रहा था। 28 अगस्त को सुल्तानपुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के चौक ठेठरी बाजार स्थित सराफा व्यवसायी भरत सोनी के घर डकैती हुई थी।

Encounter
Encounter

जौनपुर निवासी मंगेश यादव पर जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में डकैती, चोरी आदि जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2022 में सुल्तानपुर के करौंदीकला थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था

सुल्तानपुर डकैती कांड में उसके नाम पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं डकैती कांड का दूसरा आरोपी अजय यादव जो 20 सितंबर को मुठभेड़ में घायल हुआ था, दरअसल वह जौनपुर के सिंगारमऊ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती और डकैती के पांच मामले दर्ज हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *