Kangana Ranaut Statement: कंगना रनौत का कृषि कानूनों पर यूटर्न, भाजपा ने बनाई दूरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kangana Ranaut Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों को दोबारा लागू करने पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें अपनी ही पार्टी की आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

दूसरी ओर, कंगना रनौत ने अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने जो बयान दिया है, उससे कई लोग आहत हुए हैं, इसलिए मुझे यह समझ लेना चाहिए कि मैं अब अभिनेत्री नहीं हूं, मैं भी एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और मेरा बयान पार्टी के साथ होना चाहिए।

कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो

इसके साथ ही उसने कहा कि मैं अपने शब्द वापस लेती हूं आगे से जो भी बयान हो वह पार्टी से जुड़ा बयान होगा। कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कृषि कानूनों को लेकर वह पार्टी के साथ खड़ी हैं।

बीजेपी ने कंगना के बयान से खुद को अलग कर लिया है। जिसके बाद कंगना को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने आज स्पष्ट किया कि ये उनके निजी विचार हैं। वह पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करती।

Kangana Ranaut Statement: कंगना रनौत का कृषि कानूनों पर यूटर्न, भाजपा ने बनाई दूरी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *