Dum Aloo Recipe: ढाबा जैसा दम आलू अब बनाएं घर पर, पढ़ें रेसिपी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dum Aloo Recipe: ढाबा स्टाइल दम आलू (Dhaba Style Dum Aloo Recipe) का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। अगर आपने घर पर कभी दम आलू (Dum Aloo) बनाने की कोशिश नहीं की है, तो हमारी रेसिपी आपके लिए बहुत काम की साबित होगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौ का, जानें कितना खर्च होगा

इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही ढाबे जैसा स्वादिष्ट दम आलू बना सकते हैं और अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं।

दम आलू बनाने के लिए सामग्री

आलू – 500 ग्राम (उबले हुए और छिले हुए)

प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)

onion
onion

लहसुन – 5-6 कली (बारीक कटा हुआ)

अदरक – 1 इंच (बारीक कटा हुआ)

टमाटर – 2 (बारीक कटा हुआ)

दही – 1/2 कप

Dum Aloo Recipe: ढाबा जैसा दम आलू अब बनाएं घर पर, पढ़ें रेसिपी

गरम मसाला – 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच

जीरा – 1/2 चम्मच

हींग – एक चुटकी

तेल – 2-3 चम्मच

salt
salt

नमक – स्वादानुसार

पानी – आवश्यकतानुसार

हरा धनिया – बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)

Dum Aloo Recipe: ढाबा जैसा दम आलू अब बनाएं घर पर, पढ़ें रेसिपी

ढाबा स्टाइल दम आलू बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें लहसुन और अदरक डालकर भूनें। फिर टमाटर डालकर पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाए।
  • एक मिक्सर में भूने हुए मिश्रण को पीसकर पेस्ट बना लें और फिर एक पैन में तेल गरम करें।
  • अब इसमें पिसी हुई सामग्री डालकर भूनें। फिर इसमें दही, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें उबले हुए आलू डालकर धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि आलू मसाले में अच्छे से मिल जाए।
  • अब थोड़ा-सा पानी डालकर गाढ़ी ग्रेवी बना लें। बस फिर थोड़ी देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें और हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमागरम रोटी या पराठे के साथ गरमागरम परोसें।
Dum Aloo Recipe: ढाबा जैसा दम आलू अब बनाएं घर पर, पढ़ें रेसिपी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *