⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 118 शब्द|📅 07 May 2025
डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: हरियाणा-पंजाब (Punjab-Haryana) के खनौरी बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान ने आत्महत्या कर ली है।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
मिली जानकारी के मुताबिक 55 साल के गुरमीत सिंह ने फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि गुरुमीत सिंह ने ट्रॉली में रस्सी बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक किसान मानसा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह आंदोलन के पहले दिन से ही मोर्चे पर डटा था। बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह कर्ज से परेशान था। इसीलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया है।









