Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने डॉ. बी.आर.अम्बेडकर को श्रद्धा के फूल किए भेंट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भक्त (Mohinder Bhagat) ने आज यहाँ डॉ. बी.आर.अम्बेडकर चौक में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) को श्रद्धा के फूल भेंट किए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की प्रतिमा के आगे श्रद्धांजलि भेंट करते मंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय लोकतंत्र को आधार प्रदान किया था, जो आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर उभरा है।

Cabinet Minister presented flowers of respect to Dr. B.R. Ambedkar
Cabinet Minister presented flowers of respect to Dr. B.R. Ambedkar

उन्होंने कहा कि हमें सभी को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा दिखाए समानता और आज़ादी के सिद्धांतों की पालना करते आदर्श समाज की सृजना करने के लिए अहम योगदान देना चाहिए।

उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके लिए यह बड़े सम्मान वाली बात है कि उनको पंजाब कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जालंधर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वह जालंधर निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे।

उन्होंने कहा कि डा.अम्बेडकर की दूरअंदेशी सोच ने समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों को ऊँचा उठाने का काम किया, जिसको हमेशा याद रखा जाएगा।

अम्बेडकर पूरे विश्व के इतिहास में सबसे महान हस्तियाँ में से एक

डा. अम्बेडकर को महान विद्वान, कानून्नदान, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता बताते हुए श्री भगत ने कहा कि डा.अम्बेडकर पूरे विश्व के इतिहास में सबसे महान हस्तियाँ में से एक है। उन्होंने कहा कि चाहे डा.अम्बेडकर साधारण परिवार से संबंध रखते थे परन्तु समाज के लिए उनके बेमिसाल योगदान ने उनको सांसारिक स्तर की शख़्सियतों में शामिल किया।

Mohinder Bhagat AAP
Mohinder Bhagat AAP

मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय संविधान डॉ.अम्बेडकर की मेहनत, लगन और दूरअन्देशी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब केवल कमज़ोर वर्गों के ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के नेता थे।

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने डॉ. बी.आर.अम्बेडकर को श्रद्धा के फूल किए भेंट
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *