Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने मोहिंद्र भगत को कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करने पर दी हार्दिक बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने जालंधर वेस्ट से मोहिंद्र भगत (Mohinder Bhagat) को पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद जालंधर (Jalandhar) पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

विधायक श्री अरोड़ा ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब जालंधरवासियों के लिए गर्व का विषय है।

MLA Raman Arora gave hearty congratulations and best wishes to Mohindra Bhagat on assuming the charge of Cabinet Minister
MLA Raman Arora gave hearty congratulations and best wishes to Mohinder Bhagat on assuming the charge of Cabinet Minister

उन्होंने कहा कि मीठा बोलना और शांत स्वभाव हर किसी के बस की बात नहीं होती लेकिन मोहिंदर भगत की यह खासियत रही है कि वह सभी को साथ लेकर चलना जानते हैं।

श्री अरोड़ा ने विश्वास जताते हुए कहा…

विधायक श्री अरोड़ा ने विश्वास जताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में श्री भगत अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

विधायक रमन अरोड़ा ने श्रीभगत को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) तथा आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने मोहिंद्र भगत को कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करने पर दी हार्दिक बधाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *