Toll Plaza Free: पंजाब का ये सबसे महंगा टोल प्लाजा कल से होने जा रहा फ्री

Daily Samvad
2 Min Read
Ladowal-Toll-Plaza
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Toll Plaza Free: इस समय की बड़ी खबर पंजाब (Punjab) के सबसे लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि 27 सितंबर से टोल प्लाजा पूरी तरह से फ्री होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

कल यानि शुक्रवार से लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इस बात का फैसला टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में किया गया है।

मांगें पूरी नहीं की गई

पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

वाहन चालक से नहीं वसूला जाएगा टोल

इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पी.एफ. में कटौती की जा रही है। उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ई.एस.आई. और वैलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही।

Toll Plaza Free: पंजाब का ये सबसे महंगा टोल प्लाजा कल से होने जा रहा फ्री

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *