⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 137 शब्द|📅 07 May 2025
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
इस बात की जानकारी CM दफ्तर की तरफ से दी गई है। बताया गया है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। कुछ और जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी होगी।
बता दे कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।









