Punjab News: विजीलैंस टीम ने 20,000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के दौरान आज जिलेदारी शाखा, गांव लाडबंजारा, जिला संगरूर (Sangrur) में तैनात नहरी पटवारी (Patwari) करमजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला संगरूर (Sangrur) के गांव छाहड के निवासी दर्शन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Punjab News
Punjab News

2,600 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से रिश्वत

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर बताया कि उसके पास 25 एकड़ जमीन है, जिसमें से साढ़े 8 एकड़ जमीन के लिए सिंचाई के लिए पहले ही नहरी पानी अलॉट है, और बाकी जमीन के लिए सिंचाई हेतु नहरी पानी अलॉट करने के बदले उक्त पटवारी करमजीत सिंह उससे 2,600 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से रिश्वत मांग रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त पटवारी करमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

FIR
FIR

पटियाला रेंज में एफआईआर

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *