Punjab News: RSS और भाजपा सिख संस्थाओं और संगठनों को तबाह करने पर तुली हुई: महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: शिरोमणी अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए सुधार लहर के नेताओं की निंदा करते हुए कहा कि प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने जम्मू में भाजपा के लिए प्रचार करके साबित कर दिया है कि सुधार लहर नागपुर से आदेशों का पालन कर रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रो. चंदूमाजरा ने न केवल भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगें, बल्कि मतदाताओं से वादा किया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह भाजपा नेता को मंत्री बनाने का मामला उठाएंगें। उन्होंने कहा,‘‘ इससे साबित होता है कि सुधार लहर आरएसएस और भाजपा की देन है।

प्रमुख नेता अब सीधे आरएसएस और भाजपा के लिए काम कर रहे

उन्होंने कहा,‘‘ इससे साबित होता है कि भाजपा ने महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर बनाए गए गुटों की तर्ज पर ही सुधार लहर बनाई है।’’ सरदार ग्रेवाल ने कहा कि सुधार लहर के छह से अधिक प्रमुख नेता अब सीधे आरएसएस और भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ रखड़ा भाईयों ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर दिया हैं,जबकि हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में सिकंदर सिंह मलूका की पुत्रवधु बठिंडा से भाजपा की आधिकारिक उम्मीदवार थी।’’ बीबी जागीर कौर ने पिछले साल भाजपा नेता इकबाल सिंह लालपुरा के समर्थन से एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था।

राजनीतिक काम करते समय कोई निजी जीवन नहीं होता

गुरप्रताप सिंह वडाला के इस दावे के बारे में एक सवाल के जवाब में कि चंदूमाजरा का भाजपा के लिए प्रचार एक निजी यात्रा थी, सरदार ग्रेवाल ने कहा कि राजनीतिक लोगों का राजनीतिक काम करते समय कोई निजी जीवन नहीं होता। उन्होंने कहा,‘‘ प्रो. चंदूमाजरा और गगनजीत बरनाला ने भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगें, भाजपा के तत्कालीन चुनाव चिन्ह के साथ मीडिया को संबोधित किया और चुनाव जीतने पर भाजपा उम्मीदवार को मंत्री बनाने के बारे में खुलकर बात की।’’

सरकार को लगाई फटकार

एक अन्य मुद्दे पर बोलते हुए वरिष्ठ अकाली नेता ने आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्रीय अनुदान का दुरूपयोग करने के लिए आम आदमी पार्टी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने विज्ञापनों और मंत्रियों और अधिकारियों के सरकारी बंगलों के नवीनीकरण के लिए निजी अस्पतालों को गरीबों और जरूरतमंदों को दी जाने वाली धनराशि का दुरूपयोग करने के लिए पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी।

मार्च 2023 के बाद से डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका

सरदार ग्रेवाल ने कहा कि मार्च 2023 के बाद से डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है जब नगर निगम लुधियाना के जनरल हाउस का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन सरकार स्थानीय निकायों को चलाने के लिए लोगों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार देने के लिए चुनाव कराने में नाकाम रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *