Punjab News: पंजाब में 22 ट्रेन कैंसिल, रेलवे ने बताई ये वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: रेलवे ने फरवरी माह तक करीब 22 ट्रेनों (Trains) को रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेन जम्मू, पंजाब (Punjab), हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए चलती हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब होगा। क्योंकि ट्रेने पंजाब से बनकर दूसरे राज्यों में जाती थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

भारतीय रेलवे के मुताबिक सभी ट्रेन राज्यों में अप डाउन के लिए बनाई गई थी। किन्हीं कारणों से इन्हें रद्द किया गया है। दिसंबर में छुट्टियों पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Punjab News
Punjab News

रद्द होने से अन्य ट्रेनों की वेटिंग बढ़ेगी

रेलवे विभाग सर्दी और कोहरे के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने विभिन्न रूट पर अप-डाउन की करीब 22 यात्री ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। बता दें कि आने वाले समय में राज्य में कोहरा बढ़ जाएगा, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

क्योंकि उक्त रूट पर कई ट्रेनों के लेट होने की संभावना रहेगी। यात्रियों ने अपने टिकट पहले ही बुक करवानी शुरू कर दी है, इससे वेटिंग लिस्ट अभी से ही आसमान छू रही है।

ये ट्रेनें हुईं रद्द

  • चंडीगढ़ अमृतसर सुपर फास्ट (12241) दिसंबर से 28 फरवरी
  • अमृतसर चंडीगढ़ सुपर फास्ट (12242) 2 दिसंबर से 3 मार्च
  • कालका से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14503) 3 दिसंबर से 28 फरवरी
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कालका एक्सप्रेस (14504), 4 दिसंबर से 1 मार्च
  • अमृतसर से नंगल डैम (14505) 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • नंगल डैम से अमृतसर एक्सप्रेस (14506) 2 दिसंबर से 1 मार्च
  • ऋषिकेश से जम्मू तवी (14605) 2 दिसंबर से 24 फरवरी
  • जम्मू तवी से ​​​ऋषिकेश एक्सप्रेस ( 14606) 1 दिसंबर से 23 फरवरी
  • लाल कुआं और अमृतसर एक्सप्रेस (14615) 7 दिसंबर से 22 फरवरी
  • लाल​​​​​ कुआं से अमृतसर एक्सप्रेस (14616) 7 दिसंबर से 22 फरवरी
  • पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर एक्सप्रेस (14617) 3 दिसंबर से 2 मार्च
  • पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14618) 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • चंडीगढ़ फिरोजपुर एक्सप्रेस, (14629) 2 दिसंबर से 1 मार्च
  • चंडीगढ़ सतलुज एक्सप्रेस (14630) 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *