Punjab News: पंजाब में निहंगों की गुंडागर्दी, दुकानदार को पीटा, सामान नाले में फेंका, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब (Punjab) में निहंगों (Nihang) द्वारा मारपीट और लूटपाट की खबर सामने आई है। इसकी एक वीडियो (VIDEO) भी वायरल (Viral) हो रहा है। मामला मोहाली (Mohali) के खरड़ का बताया जा रहा है। खरड़ में निहंगों ने गुंडागर्दी कर हंगामा मचाया है। उन्होंने पहले दुकानदारों को पीटा और फिर उनका सामान नाले में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

एक दुकानदार का आरोप है कि उसके पैसे तक निहंग उठाकर ले गए हैं। आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसके बाद खरड़ पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह, अमनजोत सिंह निवासी खूनीमाजरा और जसप्रीत सिंह निवासी पमौर के रूप में हुई है।

खरड़ बस स्टैंड पर गुंडागर्दी

दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि वह खरड़ बस स्टैंड में छोटा सा कारोबार करता है। दोपहर के समय 3 निहंग युवक आए और उन्होंने मेरे पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उन्होंने उससे भी मारपीट की। निहंगों ने उनका सामान वहां से गुजर रहे नाले में फेंक दिया। साथ ही कुछ नकदी भी लूटकर फरार हो गए।

एक अन्य दुकानदार से भी आरोपी ने मारपीट की है। एक आदमी निहंगों को देखकर अपना सामान लेकर होटल में घुस गया। लेकिन आरोपियों ने उसे वहां से निकालकर मारपीट की। वहीं, यह घटना खरड़ बस स्टैंड पर हुई। हालांकि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें किसी का डर नहीं था।

FIR
FIR

तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

उधर, इस मामले में DSP करण सिंह संधू ने कहा कि खरड बस स्टैंड की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें 3 व्यक्ति निहंगो के पहनावे में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमने शिकायकर्ता के बयान दर्ज कर थाना सिटी में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 2 आरोपी खूनीमाजरा और एक फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *