Jalandhar News: जालंधर में फर्जी डिग्री बनाने वाले ग्रुप का पर्दाफाश, कई गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर सिटी पुलिस (Jalandhar City Police) ने फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस (Police) ने मामले में मास्टरमाइंड और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आरोपियों को पुलिस जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस (Police) द्वारा की गई है। आरोपियों से पुलिस ने 196 फर्जी डिग्री, 53 फर्जी स्टांप, 6 लैपटॉप, 3 प्रिंटर, 1 स्टांप मशीन और 8 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

arrest
arrest

इंजीनियरिंग और मेडिकल की डिग्री करते थे तैयार

जानकारी के मुताबिक शनिवार को देर रात चौकी जालंधर हाइट्स के इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क (Gurwinder Singh Virk) को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी उनके एरिया में हैं और वह फर्जी डिग्री बनाने का काम करते हैं।

विर्क ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित कर तुरंत टीम लेकर रेड कर दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ शुरू की गई तो आरोपियों से 196 फर्जी डिग्री बरामद की गई।

Police
Police

आरोपियों ने माना कि वह इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट समेत कई कोर्स के लिए फर्जी डिग्रियां बना कर देते थे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों से उनके पास डिग्रियां बनवाने के लिए लोग आते थे। पुलिस मामले में उक्त राज्यों के लोगों की भी तलाश कर रही है, जिससे पूरे नेक्सेस को ब्रेक किया जा सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *