Jalandhar News: अक्टूबर में जालंधर बंद का ऐलान, जाने कब और वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में पंचायती चुनावों (Panchayat Elections) को लेकर विरोध उठने शुरू हो गए है। दरअसल राज्य में चुनावी तारीखों को लेकर लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के अध्यक्ष जस्सी तल्हन की की तरफ से पंचायती चुनावों का विरोध करते हुए कहा कि 15 अक्तूबर को राज्य में पंचायती चुनावों की तारीख रखी गई है, जबकि 17 अक्तूबर को राज्य में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी (Lord Maharishi Valmiki) का प्रकटोत्सव है और 16 तारीख को शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Jalandhar News
Jalandhar News

जिसके चलते बहुत सारे लोग त्यौहार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार (Punjab Govt) से मांग की है कि चुनावों की तारीख बदली जाए, वरना 4 अक्टूबर को जालंधर बंद करेंगे।

इन त्यौहारों में व्यस्त रहेंगे

जस्सी ने कहा कि दलित समुदाय के लोग अक्तूबर माह में इन त्यौहारों में व्यस्त रहेंगे, ऐसे में चुनावों में वे अच्छे से भाग नहीं ले पाएंगे। साथ ही चुनाव के दौरान शोभायात्रा निकालने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

अतः उन्होंने मांग की है कि पंचायती चुनावों की तारीख बदल कर अन्य किसी तारीख में करवाए जाएं ताकि लोग चुनावों में बढ़- चढ़ कर भाग ले सकें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *