Student Visa: पंजाबियों को लगा बड़ा झटका, इस देश ने वीजा फीस में किया जबरदस्त इजाफा

Daily Samvad
2 Min Read
Study In Abroad
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Student Visa: भारत के ज्यादातर छात्र अब पढ़ाई करने के लिए विदेश (Study In Abroad) जाना पसंद करते है। उन लोगों में कई ऐसे होते है जो वापिस भारत आना पसंद करते है लेकिन ज्यादातर छात्र पढ़ाई कर वहीं सेटल होना चाहते है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं जो छात्र न्यूजीलैंड (New Zealand) जाकर पढ़ाई करना चाहते है उनको बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड की सरकार ने वीजा फीस (Visa Fees) में बढ़ोतरी की है जिससे वहां जाने की राह देखने वाले छात्रों को एक बड़ा झटका लगा है।

New Zealand Student Visa
New Zealand Student Visa

स्टूडेंट वीजा फीस में बढ़ोतरी

बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड में अब स्टूडेंट वीजा (Student Visa) फीस 300 डॉलर से बढ़ाकर 485 डॉलर कर दी गई है। यह बढ़ी हुई वीजा फीस 1 अक्टूबर से लागू हो गई है। बता दे कि न्यूजीलैंड में इस समय चीन (China) के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय स्टूडेंट (Indian Students) का नंबर आता है।

New Zealand Student Visa
New Zealand Student Visa

इसका मतलब ये हुआ कि अब न्यूजीलैंड में जाने के लिए करीब 60 फीसदी ज्यादा वीजा फीस चुकानी पड़ेगी। वहीं इसके साथ ही टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa) की फीस भी अब 190 डॉलर से बढ़ाकर 300 डॉलर कर दी गई है।

Student Visa: पंजाबियों को लगा बड़ा झटका, इस देश ने वीजा फीस में किया जबरदस्त इजाफा
New Zealand Tourist Visa

इसके साथ आंत्रप्रेन्योर रेजिडेंस कैटेगरी (Entrepreneur Residence Category) में वीजा फीस अब 3,710 डॉलर से बढ़कर 11,320 डॉलर हो गई है। इसके अलावा एक्टिव इनवेस्टर कैटेगरी में भी 4,630 डॉलर की बजाय अब 12,070 डॉलर चुकाने पड़ेंगे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *