Jalandhar News: करप्शन पर सरकार सख्त, कपूरथला की बजाए इस हाई सिक्योरिटी जेल में रहेंगे MLA रमन अरोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: MLA Raman Arora Case- करप्शन के मामले में बुरी तरह से फंसे जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) को कपूरथला सैंट्रल जेल (Kapurthala Central Jail) की बजाए पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल नाभा (High Security Jail Nabha) भेजा गया है। विजीलैंस की रिमांड खत्म होते ही कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज रिमांड खत्म होने पर रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आज विजीलैंस टीम जब विधायक रमन अरोड़ा को कपूरथला जेल पहुंची तो जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें वहां रखने से मना कर दिया गया।

Jalandhar AAP MLA Raman Arora Arrest
Jalandhar AAP MLA Raman Arora Arrest

हाई सिक्योरिटी जेल नाभा भेजा गया

इसके बाद अब रमन अरोड़ा को पंजाब (Punjab) की हाई सिक्योरिटी जेल नाभा भेजा गया है। वहीं विजीलैंस 40 दिनों के भीतर उसकी कस्टडी दोबारा ले सकती है। आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा
विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा

जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप

उक्त गिरफ्तारी उस समय की गई जब दिन में उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी की गई। उन पर जालंधर नगर निगम में रिश्वतखोरी और जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने ऐसी योजना बनाई जिसमें निवासियों को फर्जी नगर निगम नोटिस भेजे गए, जिसके बदले में रिश्वत मांगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *