Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी दंपति ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, स्टोरैक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 544 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की जालंधर के मशहूर कारोबारी और उनकी पत्नी ने जहर निगल लिया है। कारोबारी की मौत हो गई और उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका जालंधर (Jalandhar) के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

सुसाइड से पहले दंपती ने 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में दंपती ने फोकल पॉइंट के स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने ये कदम उठाया। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालंधर के अमन नगर के रहने वाले

पुलिस ने इन्वर्टर कारोबारी ईश वछेर के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इंदु वछेर के ठीक होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि ईशा वछेर मूल रूप से जालंधर के अमन नगर के रहने वाले हैं।

उनका भी कारोबार फोकल पॉइंट में ही है। जहां वह गैरेड बैटरी के नाम से अपना कारोबार चलाते हैं। उनकी फर्म बैटरी बनाने काम करती है। दंपत्ती के बेटे विभोर सुसाईड नोट जारी करते हुए आरोप लगाया है की फोकल पॉइंट के स्टोरैक्स बैटरी के मालिकों की प्रताड़ना से दुखी होकर ये कदम उठाया है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

पैसे लेने के लगाए आरोप

पुलिस को दर्ज करवाए गए ईश वछेर के बेटे विभोर ने कहा कि उनकी फर्म द्वारा स्टोरेक्स बैटरी को माल सप्लाई किया जाता था। उन्होंने स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों से लगभग 90 लाख रुपए लेने हैं। पिछले काफी समय से जब भी उसके पिता पैसे मांगते तो उन्हें डराया धमकाया जाता था।

आगे विभोर ने आरोप लगाए कि उसके माता-पिता ने स्टोरेक्स बैटरी के निर्मल सिंह और परमवीर की प्रताड़ना से दुखी होकर ये कदम उठाया है। साथ ही विभोर ने पिता की मौत के बाद मिला सुसाइड नोट भी पुलिस को दिखाया, जिसमें उन्होंने साफ साफ लिखा हुआ है कि स्टोरेक्स कंपनी के मालिकों की प्रताड़ना से दुखी होकर ही वो ये कदम उठा रहे हैं।

पढ़ें शिकायत

Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी दंपति ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, स्टोरैक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप

विभोर ने बताया कि माता पिता ने घर में ही जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान ईश की मौत हो गई। वहीं, विभोर की मां इंदु फिलहाल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं।

जान से मारने की धमकियां मिलीं

विभोर ने कहा- स्टोरेक्स बैटरी के मालिक निर्मल सिंह और परमवीर सिंह उर्फ गिरू मेरे पिता को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे पिता इन लोगों से अपने पैसे मांग रहे थे। जो करीब 90 लाख रुपए थे। आरोपियों द्वारा पैसे न दिए जाने से पिता काफी परेशान चल रहे थे।

जिसके कारण कल रात 3 बजे माता-पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद मेरे पिता ईश की 3 अक्टूबर 2024 को रात करीब 11 बजे टैगोर अस्पताल जालंधर में इलाज के दौरान मौत हो गई और मां इंदु भी अस्पताल में वैंटिलेटर पर अंतिम सांसें ले रही हैं।

पढ़ें सुसाइड नोट

Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी दंपति ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, स्टोरैक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप
Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी दंपति ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, स्टोरैक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *