GST Bogus Billing Scam: जालंधर में Visa Gateway और कनैडियन इमीग्रेशन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हरकत में GST विभाग

Daily Samvad
2 Min Read
GST Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam: जालंधर में कई ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) और इमीग्रेशन (Immigration) कंपनियां राज्य और केंद्र सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रही है। करोड़ों रुपए का कारोबार करने वाले ये इमीग्रेशन कंपनियां जीएसटी (GST) की चोरी कर रही हैं। इसे लेकर पिछले दिनों कई ट्रैवल एजैंटो के दफ्तर में छापेमारी की थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जीएसटी (GST) की टीम ने जालंधर (Jalandhar) के ताज मार्किट में मौजूद Visa Gateway (वीजा गेटवे) और Canadian Immigration (कनैडियन इमीग्रेशन) समेत कई ट्रैवल एजैंटों के दफ्तर में छापेमारी की थी। Visa Gateway और Canadian Immigration के सभी दस्तावेज जीएसटी ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

VISA Gateway
VISA Gateway

छापेमारी कर सभी दस्तावेज जब्त

GST विभाग ने Visa Gateway और Canadian Immigration ऑफिस में कई घंटे तक सर्वे किया। इस दौरान वहां से कई खामियां मिली हैं। ईटीओ करनवीर सिंह रंधावा और उनकी टीम ने छापेमारी करते हुए सभी दस्तावेज जब्त किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक अब कई ट्रैवल एजैंट अफसरों के साथ सैटिंग करने में लगे हुए हैं। पिछले दो दिनों से जीएसटी दफ्तर के बाहर सैंटिंग करवाने का खेल चल रहा है। फिलहाल अफसरों ने कहा है कि ट्रैवल एजैंटों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में Visa Gateway और Canadian Immigration के दफ्तर में पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *