Municipal Corporation Office: नगर निगम ऑफिस में तोड़फोड़, सरकारी गाड़ियां तोड़ी, महिला पुलिस को भी पीटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रायपुर। Municipal Corporation Office: नगर निगम ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ किया गया। यहां तक कि एक महिला पुलिस की जमकर पिटाई की गई है। गुस्साए लोगों ने नगर निगम (Municipal Corporation) की सरकारी गाड़ियां तोड़ डाली। लोगों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया निगम अफसरों को दफ्तरों से दौड़ा लिया। इससे पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम (Municipal Corporation) टीम के साथ लोगों ने जमकर बवाल किया।

कर्मचारियों से मारपीट की गई

जानकारी के मुताबिक रायपुर (Raipur) के जोन-8 के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ किया गया। यही नहीं कर्मचारियों से मारपीट की गई, जिससे नाराज निगम कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सुरक्षा की मांग करते हुए अपसरों को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निगम जोन-8 में बवाल हुआ था।

नगर निगम ऑफिस में तोड़फोड़, सरकारी गाड़ियां तोड़ी, महिला पुलिस को भी पीटा
नगर निगम ऑफिस में तोड़फोड़, सरकारी गाड़ियां तोड़ी, महिला पुलिस को भी पीटा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

नगर निगम के अफसरों के मुताबिक निगम टीम अतिक्रमण पर कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान अवैध तरीके से एक रेस्टोरेंट को हटाने से नाराज महिला उसके बेटे-बेटियों ने वाहनों और ऑफिस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जवानों के साथ भी धक्का-मुक्की की। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की।

ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर महिला पिंकी ठाकुर और बेटे शिवम और बेटी शिवानी ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतिक्रमण के दौरान निगम कर्मियों से हुई मारपीट के बाद कर्मचारी निगम कार्यालय में सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां ज्ञापन सौंपकर महिला और उनके बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हड़ताल
हड़ताल

यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। रायपुर शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार प्रहरी (नगर निगम और पुलिस) की टीम कार्रवाई कर रही है। निगम टीम ने रिंग रोड पर बने अवैध गुमटी, जहां ठाकुर भोजनालय संचालित था वहां अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई से नाराज भोजनालय संचालक पिंकी ठाकुर और उसके बेटे शिवम ठाकुर (23), बेटी शिवानी ठाकुर (24) लाठी-रॉड लेकर जोन-8 के निगम कार्यालय पहुंच गए।

गाड़ियों के शीशे तोड़े

इन लोगों पहले नगर निगम दफ्तर के सामने खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े। इसके बाद कार्यालय के अंदर जाकर सभी खिड़की दरवाजों में लगे कांच कुर्सी टेबल में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज करने लगे। नगर निगम जोन कमिश्नर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में बताया गया कि कर्मचारियों को जान से मार देंगे बोलकर धमकाते हुए कार्यालय के दरवाजे की कांच, टेबल कुर्सी को तोड़ा गया।



















Leave a Comment