Jalandhar News: एक्साइज विभाग के रोक के बावजूद भी बिकी शराब, रद्द होगा लाइसैंस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में 2 अक्तूबर को ड्राई डे (Dry Day) घोषित किया हुआ था, पर फिर भी जमकर शराब बिकी। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर शराब (Liquor) की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है और इसके लिए एक्साइज विभाग (Excise Department) द्वारा ड्राई डे घोषित किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद 2 अक्तूबर को गांधी जयंती वाले दिन शराब की जमकर बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

कई ठेकों के शटर खुले नजर आए थे जबकि कईयों द्वारा चोर खिड़की से शराब बेची गई थी। एक्साइज विभाग हरकत में आया और जालंधर जोन में 20 ठेकों को चिन्हित करते हुए उनके चालान किए गए।

Punjab News
Punjab News

अब इन ठेकों को कम से कम 50 हजार प्रति ठेके के हिसाब से 10 लाख रुपए जुर्माना अदा करना होगा, क्योंकि उक्त ठेकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब बेची गई थी। अधिकारियों द्वारा 50 हजार से ऊपर का भी जुर्माना किया जा सकता है।

ठेकों के चालान किए गए

एक्साइज विभाग के डिप्टी कमिश्नर सरिन्द्र गर्ग के दिशा निर्देशों पर असिस्टेंट कमिश्नर नवजीत सिंह, हनुवंत सिंह और सुखविंदर सिंह की टीमों ने जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों में स्थित ठेकों के चालान किए गए हैं। संबंधित ठेकेदारों को डिप्टी कमिश्नर एक्साइज के समक्ष अपना पक्ष रखना होगा, डी.सी. के समक्ष उनके खिलाफ लगे आरोपों पर सुनवाई की जाएगी।

इस सुनवाई के दौरान जुर्माने की राशि 50,000 रुपए से अधिक भी हो सकती है। जुर्माना राशि ठेकेदार की गलती की गंभीरता के आधार पर तय की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने सबूतों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

mahatma gandhi jayanti 2024
mahatma gandhi jayanti 2024

रद्द होगा लाइसैंस

डिप्टी कमिश्नर एक्साइज सुरिन्द्र गर्ग ने साफ कहा कि कि यह केवल प्रारंभिक कदम है। ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में इस तरह का कोई उल्लंघन फिर से होता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ठेकों के लाइसैंस रद्द करने से लेकर भारी जुर्माना तक शामिल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे। एक्साइज विभाग ड्राई डे वाले दिन निगरानी को और कड़ा करने की तैयारी कर रहा है, ताकि ऐसे विशेष दिनों पर शराब की बिक्री पूरी तरह से रोकी जा सके।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *