Weather Update: पंजाब, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Rain Alert In Punjab
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) आ गया है, जबकि कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। दक्षिण भारत (South India) और उत्तर पूर्वी भारत (North East India) के कई हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है, जिसके कारण पिछले कई दिनों से इन जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

मानसून की एंट्री

मानसून (Monsoon) के आगमन से ही असम समेत कई उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं, उत्तर भारत में बेशक अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन आज देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Monsoon Season 2025
Monsoon Season 2025

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (6 जून) को यूपी (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के ज्यादातर राज्यों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के नाम शामिल हैं।

Monsoon Update
Monsoon Update

उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़

मानसून की एंट्री के बाद से ही उत्तर पूर्वी राज्यों के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। वहीं, अभी इन राज्यों को बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हीट वेव का अलर्ट

एक तरफ देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है तो वहीं, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर (राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं, चेन्नई में पारा 27-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

इन 18 राज्यों में पहुंचा मानसून

24 मई को केरल में दस्तक देने के बाद आज यानी शुक्रवार तक मानसून देश के 18 राज्यों में पहुंच चुका है। केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघायल, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *