Kashmir Vande Bharat Express Fare: कश्मीर पहुंचना होगा आसान, दिल्ली से सीधे श्रीनगर तक चलेगी वंदेभारत, PM मोदी आज करेंगे शुभारंभ

Daily Samvad
2 Min Read
Kashmir Vande Bharat Express Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/जम्मू। Kashmir Vande Bharat Express Fare: आजादी के बाद आज श्रीनगर (Shirnagar) के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में एक साथ दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों को रवाना करेंगे, जो श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) से श्रीनगर के बीच चलेंगी।

तेज रफ्तार ट्रेन कश्मीर घाटी तक

ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) जैसी अत्याधुनिक एवं तेज रफ्तार ट्रेन कश्मीर घाटी (Kashmir) तक पहुंचेगी। रेलवे (Indian Railway) ने गुरुवार को इससे जुड़ी एक अधिसूचना जारी की है।

Kashmir Vande Bharat Express
Kashmir Vande Bharat Express

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

उधमपुर-बनिहाल-श्रीनगर रेल खंड पर इन दोनों ट्रेनों का कमर्शियल संचालन सात जून से शुरू होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बे लगाए गए हैं।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

कितना होगा किराया?

रेलवे के मुताबिक सभी शुल्कों सहित श्रीनगर से कटड़ा (Srinagar to Katra Train) के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये निर्धारित किया गया है।

दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल चार वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दो वंदे भारत ट्रेनें नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चल रही हैं।

Kashmir Vande Bharat Express Update News
Kashmir Vande Bharat Express Update News

कहां-कहां होंगे स्टॉपेज?

कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का कई स्टेशनों (Kashmir Vande Bharat Express Stoppage) पर ठहराव होगा। इनमें- दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) यात्रियों के ट्रांसशिपमेंट के बाद, रियासी बनिहाल कांजीगुंड, अनंतनाग और श्रीनगर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *