Punjab News: पंजाब में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, वैष्णो देवी से लौट रहे थे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur) में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टैंपो ट्रैवलर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ था। जम्मू के माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) कटरा (Katra) से लौट रहे टैंपो ट्रैवलर घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक भजन गायक भूपिंदर बब्बल की टीम मां वैष्णो देवी के दर्शन से लौट रही थी। इस दौरान टैंपो ट्रैवलर होशियारपुर के गांव बागपुर के पास अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया।

Punjab News
Punjab News

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त टैंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे। जम्मू होशियारपुर हाईवे पर ये हादसा होने के बाद तुरंत होशियारपुर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।

जख्मियों का चल रहा इलाज

उधर, घटना की सूचना मिलते ही हरियाना थाने के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद राहगीरों की मदद से जख्मियों को इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

Punjab News
Punjab News

घटना में अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही बाकी जख्मियों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। साथ ही क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *